home page

सारण पुलिस की अपील उपद्रवियों की पहचान में सहयोग करें आमजन

 | 

सारण, 26 जुलाई (हि.स.)। छपरा 25 जुलाई को जिला के थाना चौक एवं नगरपालिका चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने के साथ ही सरकारी गाड़ियों एवं लोक संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाया। इतना ही नहीं उपद्रवियों द्वारा आम नागरिकों एवं मीडिया कर्मियों पर भी लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया के माध्यम से चिन्हित किए गए उपद्रवियों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे फोटो के क्रम संख्या के अनुसार इन उपद्रवी तत्वों की पहचान करने में जिला पुलिस का सहयोग करें, ताकि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

सूचना देने के लिए दिए गए नंबर वरीय पुलिस अधीक्षक 9031827135, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 9031827144, जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 9031036406 और नगर थानाध्यक्ष 9031827154 से संपर्क कर सकते हैं ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार