home page

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन सह उत्तर पुस्तिका अवलोकन कार्यक्रम संपन्न

 | 

सारण, 10 अक्टूबर (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों के उपरांत अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन सह उत्तर पुस्तिका अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 700 अभिभावकों ने अपनी सहभागिता की।

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रो अमरनाथ प्रसाद और सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा परिणामों में पूर्ण पारदर्शिता, शुद्धता व निष्पक्षता सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना बताया।

अभिभावकों ने अपने पाल्यों की उत्तर पुस्तिकाओं का बारीकी से निरीक्षण कर मूल्यांकन प्रक्रिया को समझा और विद्यालय की इस पारदर्शी पहल की सराहना की। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सर्वांगीण विकास का माध्यम है। इससे शिक्षक-अभिभावक संवाद मजबूत होता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य विनोद कुमार, परीक्षा प्रमुख अनिल कुमार आजाद, सह प्रमुख रितेश रंजन और प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाठक सहित सभी शिक्षको के सराहनीय योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार