home page

एनडीए प्रत्याशी ईं आनंद पुष्कर ने माँगा शिक्षकों का आशीर्वाद

 | 
एनडीए प्रत्याशी ईं आनंद पुष्कर ने माँगा शिक्षकों का आशीर्वाद


सारण, 04 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित उम्मीदवार ईं आनंद पुष्कर ने राजग घटक दलों के जिलाध्यक्षों और नेताओं के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस वार्ता में जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, ब्रजेश कुमार, सुशील कुमार सिंह, ईं. प्रभाष शंकर, अवधेश राय और विभिन्न घटक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल और भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने आगामी 5 अक्टूबर को एक विवाह भवन में आयोजित नामांकन सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि प्रत्याशी के पिता ने चार बार इस क्षेत्र का कुशल प्रतिनिधित्व किया है।

प्रत्याशी ईं. आनंद पुष्कर ने कहा कि उनके प्रयासों से कई विद्यालयों को अपग्रेड कराया गया है और शिक्षकों की चिर-लंबित मांगें पूरी हुई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष मांगों पर भी राज्य सरकार से सकारात्मक समाधान कराया जाएगा। पुष्कर ने कहा कि पिछली बार मामूली अंतर से चूक गए थे, लेकिन इस बार शिक्षकों के स्नेह व आशीर्वाद से विजय हासिल करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार