home page

जय प्रकाश मेडिकल कॉलेज में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉकड्रिल का हुआ आयोजन

 | 

सारण, 28 नवंबर (हि.स.)। जय प्रकाश मेडिकल कॉलेज सारण परिसर में नागरिक सुरक्षा, हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सारण के नेतृत्व में जिला अग्निशमन पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी द्वारा एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवाओं तथा गृह रक्षा वाहिनी के संयुक्त समन्वय से यह अभ्यास संपन्न कराया गया।

मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले, ब्लैकआउट और अन्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए बचाव कार्यों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण का सजीव प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तेल में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने एवं उस पर नियंत्रण पाने के उपायों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के सही और प्रभावी इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

संयुक्त अभ्यास में बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन प्रमुख रहा। इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ की टीम ने भूकंप जैसी आपदा के दौरान भवनों में फंसे लोगों को निकालने की बचाव तकनीकों का अभ्यास कराया। आपातकालीन स्थिति में हृदय गति एवं सांस रुकने पर जीवन बचाने के लिए सीपीआर देने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

प्रशासन के अनुसार इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदाओं के दौरान आम नागरिकों तथा संबंधित विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम रखा जा सके। इस संयुक्त अभ्यास से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के साथ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक तकनीकी व व्यावहारिक कौशल का प्रभावी आदान-प्रदान हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार