home page

मांझी प्रखंड में मिशन कायाकल्प के तहत विकास योजनाओं के चयन हेतु जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

 | 
मांझी प्रखंड में मिशन कायाकल्प के तहत विकास योजनाओं के चयन हेतु जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक


सारण, 10 सितंबर (हि.स.)।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज मांझी प्रखंड कार्यालय में मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विकास योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मांझी प्रखंड की सभी पंचायतों से प्राथमिकता के आधार पर 15-15 योजनाओं का चयन करने पर विशेष विचार-विमर्श हुआ। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए, जिन्हें 15वें एवं 16वें वित्त आयोग, मनरेगा व अन्य विभागीय संसाधनों के माध्यम से दीपावली तक पूर्ण किया जा सके।

मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, चारदीवारी, रंग-रोगन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क निर्माण को प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा। डीएम ने बीडीओ मांझी को पंचायतवार डाटा अद्यतन कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार