home page

सारण जिला क्रिकेट संघ की प्रबंध समिति की हुई बैठक

 | 
सारण जिला क्रिकेट संघ की प्रबंध समिति की हुई बैठक


सारण, 28 सितंबर (हि.स.)। जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की एक बैठक सोमवार को संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र के लिए क्लब तथा खिलाड़ियों के पंजीकरण और संघ के प्रशासनिक कार्यों को लेकर कई निर्णय लिए गए।

बैठक में तय हुआ कि क्लब रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक संपन्न होगा। प्रत्येक क्लब के लिए 7,500 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके भुगतान के बाद ही फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रत्येक क्लब से 15 खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा।खिलाड़ी के क्लब बदलने पर पूर्व क्लब से एनओसी या ट्रांसफर प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होगा। फर्जी या बाहरी खिलाड़ियों को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। पंजीकरण हेतु खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, पिछले 3 वर्षों की स्कूल मार्कशीट, माता-पिता के वोटर कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य दस्तावेज में संलग्न करना है

सभी फॉर्म एवं दस्तावेज प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे के बीच अध्यक्ष के पास जमा होंगे। पूर्व कोषाध्यक्ष के निधन से रिक्त हुए पद के मद्देनजर, सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार को अगले आदेश तक कोषाध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। फॉर्म वितरण व जमा करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास रहेगी बैठक में उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, संजय कुमार एवं कैशर अनवर उपस्थित थे, जबकि सचिव श्वेता कुमारी जूम कॉल के माध्यम से जुड़ीं थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार