महाराजगंज सांसद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन
| Oct 9, 2026, 18:48 IST
सारण, 09 अक्टूबर (हि.स.)। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शुक्रवार काे पटना स्थित एक अणे मार्ग पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित किया।
मुलाकात में महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ पानापुर, तरैया और पूरे जिले में बाढ़ की स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। सांसद ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने, उचित मुआवजा देने, फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति और क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की मांग की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

