home page

आरसीएमएस के तहत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण, जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े

 | 
आरसीएमएस के तहत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण, जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े


सारण, 23 नवंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया।

सारण समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

इस पहल का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों की सुनवाई प्रक्रिया को पहले से अधिक सुगम, पारदर्शी और सुलभ बनाना है। आरसीएमएस के माध्यम से वर्चुअल सुनवाई लागू होने से राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन में आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

इससे आम नागरिकों को छोटे-बड़े कार्यों के लिए न्यायालयों में अनावश्यक भौतिक रूप से उपस्थित होने की परेशानी से राहत मिलेगी और समय व संसाधनों की बचत होगी।

आयोजन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी अधिकारियों ने इस व्यवस्था को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने तथा इसके सफल क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार