home page

पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा पर सारण में जलेगा आशीर्वाद का दीया

 | 
पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा पर सारण में जलेगा आशीर्वाद का दीया


सारण, 10 सितंबर (हि.स.)। भाजपा सारण पूर्वी द्वारा छपरा परिसदन भवन में जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा के प्रति जनता का आभार व आशीर्वाद अभिव्यक्त करने के लिए आशीर्वाद का दीया अभियान चलाया जाएगा, जिसका मूल संदेश जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा है। 17 सितंबर की शाम 7 बजे पूरे बिहार में एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

दीयों का वितरण जन-वितरण दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होगा। इस अभियान के तहत बिहार में 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, आयुष्मान अस्पताल, जन औषधि केंद्र, सेतु व मंदिरों जैसे विकास स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक जिले में 10 प्रमुख स्थान चयनित किए जाएंगे।

यह जनभागीदारी का विशेष अभियान है, जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। हर बूथ से सामूहिक कार्यक्रम के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाएंगे। उन्होंने सारण वासियों से अपील की कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करें। इस दौरान विवेक कुमार सिंह, प्रकाश रंजन नीकू, अर्द्धेन्दु शेखर, बलवंत सिंह व अनूप यादव उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार