home page

छपरा विधायक छोटी कुमारी की पहल पर कर्पूरी ठाकुर छात्रावास को मिली हरी झंडी

 | 
छपरा विधायक छोटी कुमारी की पहल पर कर्पूरी ठाकुर छात्रावास को मिली हरी झंडी


सारण, 20 अगस्त (हि.स.)। छपरा विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा को नए आयाम देने के लिए विधायक छोटी कुमारी की पहल पर पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 100 सीट वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर बालिका छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह छात्रावास छपरा सदर प्रखंड में बनेगा, जिससे ग्रामीण व दूरदराज की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा मिलेगी।

विधायक छोटी कुमारी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि 13 अगस्त को विभागीय मंत्री रमा निषाद को पत्र लिखकर इसकी मांग की थी। मंत्री ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को सारण के जिलाधिकारी को भूमि चयन कर जल्द से जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार