home page

पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने सपरिवार बाबा हरिहरनाथ दरबार में टेका मत्था

 | 
पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने सपरिवार बाबा हरिहरनाथ दरबार में टेका मत्था


पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने सपरिवार बाबा हरिहरनाथ दरबार में टेका मत्था


सारण, 31 अक्टूबर (हि.स.)। सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में शनिवार को पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की धर्मपत्नी और पुत्र ने विशेष पूजा-अर्चना की। गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने बाबा हरिहरनाथ का पूजन कर राज्य की सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।

उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था किया था। मंदिर न्यास समिति के पुजारी द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोनपुर अनुमंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार