home page

सोनपुर मेला-2026 में 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक अंतरप्रमंडलीय खेलों का होगा आयोजन

 | 
सोनपुर मेला-2026 में 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक अंतरप्रमंडलीय खेलों का होगा आयोजन


सारण, 22 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में इस वर्ष खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरप्रमंडलीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।आगामी 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में बिहार के सभी 9 प्रमंडलों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। जिला खेल कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कुल 14 खेल विधाओं में मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिताओं का शुरुआत 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर को कबड्डी से होगा। इसके बाद 2 व 3 दिसंबर को खो-खो, 3 दिसंबर को नौका दौड़ और 4 दिसंबर को घुड़दौड़ होगी। 5 दिसंबर को टग ऑफ वार, शतरंज और योग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं क्रिकेट 6 से 11 दिसंबर, हैंडबॉल 7 से 8 दिसंबर, वॉलीबॉल 9 से 10 दिसंबर और फुटबॉल 9 से 11 दिसंबर तक खेला जाएगा। समापन के दौर में 12 एवं 13 दिसंबर को पैरा एथलेटिक्स, बॉडीबिल्डिंग और पारंपरिक कुश्ती-दंगल के रोमांचक मुकाबले होंगे।

आयोजन स्थलों की बात करें तो अधिकांश स्पर्धाएं सोनपुर के डाक बंगला मैदान में होंगी। क्रिकेट व वॉलीबॉल के मैच रेलवे ग्राउंड में तथा नौका दौड़ पुल घाट से काली घाट के बीच आयोजित होगी। जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, मैदान निर्माण और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार