home page

सारण के मकेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर चढ़ा बाढ़ का पानी

 | 

सारण, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के मकेर प्रखंड में बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर पानी चढ़ जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। एनएच पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने स्वयं नाव से जलमग्न इलाकों का दौरा किया तथा राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व किया। मकेर के बाढ़ प्रभावित पंचायतों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पानी में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना उसकी पहली प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार