home page

सारण में जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन

 | 
सारण में जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन


सारण में जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन


सारण, 04 नवंबर (हि.स.)। शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह स्थित आर्ट गैलरी में आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राहुल कुमार ने जिलाधिकारी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इसके उपरांत, सभागार में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों में ऊर्जा भर दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों एवं कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कड़ी मेहनत के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उत्सव प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला व कौशल प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है।

जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि आज जिला स्तर पर चमकने वाले ये युवा आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सारण जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार