home page

छपरा में डांडिया उत्सव का हुआ आयोजन

 | 
छपरा में डांडिया उत्सव का हुआ आयोजन


छपरा में डांडिया उत्सव का हुआ आयोजन


छपरा में डांडिया उत्सव का हुआ आयोजन


छपरा में डांडिया उत्सव का हुआ आयोजन


सारण, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के जन्नत पैलेस में रोटरी क्लब सारण के तत्वावधान में एक डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे आरंभ होकर देर रात्रि तक के साथ चला।

आयोजक राजेश फैशन के अनुसार इस डांडिया नाइट में पारंपरिक संगीत, मनमोहक नृत्य और उत्सव की उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

इस रंगारंग कार्यक्रम में शहर के लोगों ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा डांडिया की थाप पर जमकर थिरकते हुए पर्व का आनंद लिया।

इस अवसर पर छपरा के पूर्व विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना की। जिससे पूरा माहौल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार