छपरा में दुर्गा पूजा पर डांडिया एवं झिझिया का हुआ आयोजन
| Oct 16, 2026, 19:20 IST
सारण, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर आज भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, छपरा में डांडिया एवं झिझिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ना था।
इस सांस्कृतिक पहल के माध्यम से पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण, सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और आपसी सहभागिता को बढ़ावा मिला, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

