home page

बाबा गणिनाथ गोविंद के पूजनोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 | 
बाबा गणिनाथ गोविंद के पूजनोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


सारण, 04 सितंबर (हि.स.)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय वैश्य विकास समिति की ओर से बांध बनकेरवां गोविंदनगर स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर परिसर में पूजनोत्सव सह जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लोगों का तांता लगा रहा और परिसर जयकारों से गुंजायमान होता रहा।

इस अवसर पर जिला पार्षद विनोद राय, पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा साह, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि रौशन कुमार, श्यामबाबू साह, विक्रम साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजनोत्सव से पूरा क्षेत्र दिनभर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार