home page

छपरा की अनिका उपाध्याय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 | 
छपरा की अनिका उपाध्याय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


छपरा की अनिका उपाध्याय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


सारण, 09 सितंबर (हि.स.)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इण्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में जिले के राजपूत इंटर कॉलेज छपरा की मेधावी छात्रा अनिका उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय रैंक हासिल किया है। उन्होंने कुल 450 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता पाई है।

इस शानदार उपलब्धि से उनके पिता ओम प्रकाश उपाध्याय और माता किरण देवी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। विद्यालय और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार 9 सितंबर को पटना में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस समारोह में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अनिका उपाध्याय को 1.5 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, लैपटॉप क्रय हेतु सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मेधावियों को सम्मानित किया।

इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया। अनिका की इस सफलता से छपरा सहित पूरे सारण प्रमंडल का मान बढ़ा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार