home page

मशरक में नहर का बांध टूटा, खेतों में भरा पानी

 | 
मशरक में नहर का बांध टूटा, खेतों में भरा पानी


मशरक में नहर का बांध टूटा, खेतों में भरा पानी


सारण, 24 सितंबर (हि.स.)। जिले के मशरक सोनौली गांव में लगातार बारिश और पानी के अत्यधिक दबाव के कारण आज नहर का बांध अचानक टूट गया। बांध टूटने से नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैलने लगा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय मुखिया इम्तियाज खान ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय सीओ और वीडियो समेत जिलाधिकारी को दे दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मढौरा एसडीएम सैयद आदिल मोहसिन, मशरक बीडीओ पंकज कुमार, सीओ राहुल कुमार और थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों की मौजूदगी में पहुंचे जेई ने आश्वासन दिया कि एक घंटे के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कटाव नहीं रोका गया, तो पानी रिहायशी इलाकों में भी प्रवेश कर सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार