home page

छपरा में स्वयंसेवी संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर

 | 
छपरा में स्वयंसेवी संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर


सारण, 23 अगस्त (हि.स.)। स्वयंसेवी संस्था छपरा टाउन इकाई द्वारा रविवार को सदर अस्पताल के रक्त कोष विभाग में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन आशुतोष पाण्डेय, डॉ. किरण ओझा और सचिव चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जन-जागरूकता बढ़ाना है। मौके पर आशुतोष पाण्डेय, मनीष कुमार मनी, अनिल सोनी, अमरजीत सोनी, अमित सोनी समेत कई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

सचिव चंदन सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसे जीवनरक्षक कदम कहा, वहीं सत्यम सोनी ने सभी का आभार जताते हुए नियमित रक्तदान की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष आदित्य सोनी, राहुल राज, अली अहमद और अस्पताल कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार