home page

छपरा में कांग्रेस सांसद व जेएनयू प्रोफेसर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

 | 
छपरा में कांग्रेस सांसद व जेएनयू प्रोफेसर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन


सारण, 12 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के नगरपालिका चौक पर भाजपा सारण के द्वारा कांग्रेस सांसद व जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा विमोल का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व छपरा विधायक छोटी कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, फिर भी महिला अधिकारों के पैरोकार राहुल गांधी की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुतला दहन के उपरांत नगर पालिका चौक पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, उमेश तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, रामदयाल शर्मा, विवेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाह, प्रकाश रंजन नीकू और सुशील कुमार सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़िताओं को न्याय देने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार