home page

छपरा में भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, 30 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा

 | 
छपरा में भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, 30 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा


सारण, 26 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सांसद कार्यालय में जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश मंत्री जन्मजय सिंह ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित भारत का संविधान आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। यह सबसे मजबूत, पारदर्शी और न्यायसंगत है।

पूर्व विधायक डॉ. सीएन गुप्ता ने कहा कि भारत का संविधान धर्मनिरपेक्ष है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि संविधान सभी को समानता और धर्मनिरपेक्षता का अधिकार देता है तथा विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 नवंबर को नगर निगम मैदान से पूर्वाह्न 11:30 बजे से लोकतंत्र बचाओ एवं अराजकता भगाओ पदयात्रा निकाली जाएगी, जो राजेंद्र सरोवर तक जाएगी।

इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।डॉ. राजीव कुमार सिंह ने भी संविधान को सर्वश्रेष्ठ बताया। कार्यक्रम में महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, शत्रुघन भक्त, रंजन यादव, सुशील कुमार सिंह, मीरा देवी, अनूप यादव, विवेक कुमार सिंह, अनुरंजन प्रसाद और मदन सिंह सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार