home page

छपरा के राजेंद्र सरोवर परिसर में भास्कर महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

 | 
छपरा के राजेंद्र सरोवर परिसर में भास्कर महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ


छपरा के राजेंद्र सरोवर परिसर में भास्कर महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ


छपरा के राजेंद्र सरोवर परिसर में भास्कर महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ


सारण, 13 नवंबर (हि.स.)। छपरा के राजेंद्र सरोवर परिसर में आयोजित भास्कर महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रभारी कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राहुल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त रंजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी डॉ. नीना झा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान कलाकारों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इनमें सूर्य वंदना नृत्य, छठ लोकगीत, कथक नृत्य और समूह नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। टीम में ढोलक पर संतोष कुमार, तबला पर शाश्वत कुमार, पैड पर राजकुमार और बैंजो पर अर्जुन कुमार ने संगत की। गायिका डॉली सिंह, भजन गायक शुभम सरगम और लोक गायक अमरजीत लाल ने मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं कुमारी अनीशा ने कथक नृत्य के माध्यम से प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा शास्त्रीय कथक नृत्यांगना प्रतिभा कुमारी, लोकगायक आलम राज और लोकगायिका स्निग्धा मिश्रा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। महोत्सव के अंत में प्रभारी कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा सभी उत्कृष्ट कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन से पूरे राजेंद्र सरोवर परिसर में एक उत्सवी माहौल देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार