home page

पटना ए टी एस जॉइन करने से पहले एसएसपी विनीत कुमार ने बाबा हरिहरनाथ का किया रुद्राभिषेक

 | 

सारण, 20 अगस्त (हि.स.)। सोनपुर पटना में एटीएस के पदभार को संभालने और सारण से स्थानांतरित होने से पहले सारण के निवर्तमान एसएसपी विनीत कुमार ने विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ का पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-वंदन किया और रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद आचार्यों, पंडों और कर्मचारियों ने उनके सफल व सराहनीय कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की तथा उन्हें पुष्पमालाओं से लादकर भावभीनी विदाई दी। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला ने निवर्तमान एस एस पी को अंगवस्त्र, पुष्पमाला, बाबा का विशेष प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार