home page

किलकारी में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बच्चों ने लिया प्रेरणा का संकल्प

 | 

सारण, 29 अगस्त (हि.स.)। किलकारी बिहार बाल भवन सारण में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विविध खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें महान खिलाड़ी ध्यानचंद के जीवन, अनुशासन एवं देशप्रेम से प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद बच्चों को उनके जीवन और उपलब्धियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर बच्चों के लिए दौड़ और रस्सी कूद जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक मीरा कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण से विश्व स्तर पर सफलता पाई जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्नेहा कुमारी, प्रमोद कुमार, अखिल राज सिंह और प्रकाश कुमार समेत कई कर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार