home page

सारण में बाढ़ प्रभावितों को जिला प्रशासन ने की स्वच्छ पेयजल और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था

 | 

सारण, 07 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम जनजीवन को राहत पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। बाढ़ के इस संकट काल में लोगों को बीमारियों से बचाने और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं पर विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप वाटर टैंकरों के जरिए नियमित रूप से शुद्ध पेयजल पहुँचाया जा रहा है। बाढ़ के पानी से जलमग्न हुए चापाकलों की निरंतर जांच कर उन्हें क्रियाशील बनाया जा रहा है, साथ ही जल शोधन के लिए उनमें हैलोजन टैबलेट मिलाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त राहत व आश्रय स्थलों तथा प्रभावित ग्रामीण इलाकों में अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। पहले से निर्मित शौचालयों की नियमित सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन राहत सामग्री वितरण के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयासरत है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार