home page

छपरा में विजयादशमी समारोह समिति की हुई बैठक, 60 फीट का रावण 55 फीट का मेघनाथ होगा मुख्य आकर्षण

 | 
छपरा में विजयादशमी समारोह समिति की हुई बैठक, 60 फीट का रावण 55 फीट का मेघनाथ होगा मुख्य आकर्षण


सारण, 12 अक्टूबर (हि.स.)। विजयादशमी समारोह समिति की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष वरुण प्रकाश राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष के विजयादशमी समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से छपरा के नेत्र चिकित्सक डॉ. एस.के. पाण्डेय को समिति का प्रधान संरक्षक और राजेश फैशन को प्रमुख सलाहकार मनोनीत किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष वरुण प्रकाश ने कहा कि प्रधान संरक्षक और प्रमुख सलाहकार समिति बनने से समिति को मार्गदर्शन एवं सामाजिक कार्यों में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई है।समिति के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. एस.के. पाण्डेय के अनुभव एवं मार्गदर्शन से विजयादशमी समारोह समिति छपरा को नई दिशा मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से आयोजित किया जा सकेगा।

इसके साथ ही कुंवर जायसवाल, मनीष कुमार मनी, धनंजय सिंह तोमर, चंदन सिंह और धर्मेन्द्र राय को समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार रावण का पुतला 60 फीट और मेघनाथ का पुतला 55 फीट ऊंचा होगा। सुरक्षा और आकर्षण के दृष्टिकोण से बड़े शहरों की तर्ज पर कोल्ड फायर आतिशबाजी तथा आधुनिक आकाश आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा।

साथ ही दर्शकों की सुविधा के लिए राजेंद्र स्टेडियम के अंदर और बाहर दो बड़ी एल.ई.डी. स्क्रीन लगाई जाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार