home page

राजेंद्र कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 100 मीटर रेस का हुआ आयोजन

 | 
राजेंद्र कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 100 मीटर रेस का हुआ आयोजन


राजेंद्र कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 100 मीटर रेस का हुआ आयोजन


सारण, 29 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजेंद्र कॉलेज परिसर में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह स्पर्धा विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रो राजेश नायक के दिशानिर्देश और डॉ विशाल सिंह के संयोजन में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो संजय कुमार, डॉ बी एस साहू एवं विश्वविजय सिंह उपस्थित रहे। प्राचार्य ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं।

प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रभात कुमार ने प्रथम, राजा कुमार पासवान ने द्वितीय तथा सोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में सहाना खातून प्रथम, अजिता कुमारी द्वितीय एवं राधा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। समापन पर अतिथियों ने विजेताओं को बधाई दी और भावी खेल योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार