सारण में कार्तिक पूर्णिमा नहान मेला में सेवा और सुरक्षा में जुटे स्काउट एवं गाइड के 150 कैडेट
| Nov 24, 2026, 15:45 IST
सारण, 24 नवंबर (हि.स.)। रिविलगंज गोदना-सेमरिया क्षेत्र में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए सारण जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में भारत स्काउट एवं गाइड के 150 सीनियर कैडेट रात्रि 12 बजे से ही विभिन्न पालियों में मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
नाथ बाबा मंदिर, बटकर, विभिन्न गंगा घाटों और मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर तैनात ये कैडेट भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था संभालने तथा श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय हैं। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और समन्वय में कैडेट पूर्ण अनुशासन व सेवाभाव के साथ अपने दायित्व निभा रहे हैं। मेला व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

