बिहार विधानसभा में भाजपा के संजीव चौरसिया मुख्य सचेतक, जदयू के मंजीत सिंह बनें उपमुख्य सचेतक
पटना, 15 मई (हि.स.)। बिहार विधान सभा के संसदीय कार्यों के संचालन हेतु बिहार विधान सभा में सत्तारूढ़ गठबंधन दल के सदस्यों को मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक एवं सचेतक के पद पर मनोनित किया गया है।
इसे लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा सभा के अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
बिहार विधानसभा में दीघा विधान सभा से सदस्य संजीव चौरसिया को मुख्य सचेतक बनाया गया है। वहीं बरौली विधानसभा क्षेत्र से सदस्य मंजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया है।
जबकि परिहार विधानसभा क्षेत्र से सदस्य गायत्री देवी, गोविंदगंज से सदस्य राजू तिवारी, पिपरा से सदस्य राम विलास कामत, हरलाखी से सदस्य सुधांशु शेखर, मधुबन से सदस्य राणा रणधीर, सुल्तानगंज से सदस्य ललित नारायण मंडल, बनमनखी से सदस्य कृष्ण कुमार ऋषि, मसौढी (अ जा) से सदस्य अरूण मांझी और पटना साहिब से सदस्य रत्नेश कुमार को सचेतक मनोनीत किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

