संजय सरावगी के अनुभव से बिहार भाजपा को मिलेगी नई गति : तारकिशोर प्रसाद
कटिहार, 15 दिसंबर (हि.स.)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मंत्री संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना स्वागत योग्य निर्णय है। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में नये जोश और ऊर्जा का संचार होगा।
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पूर्व मंत्री सरावगी एक ऊर्जावान, कुशल एवं समर्पित राजनेता रहे हैं। उनके अनुभवों एवं नेतृत्व कौशल से बिहार प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक स्वरूप को नई गति एवं ऊर्जा मिलेगी तथा बिहार में भारतीय जनता पार्टी का संगठन अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

