home page

एकमी घाट पर संजय झा का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 | 
एकमी घाट पर संजय झा का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


दरभंगा, 05 नवंबर (हि.स.)।

‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने एकमी घाट पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जदयू जिलाध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार और संजय झा के समर्थन में नारे लगाए गए।

मीडिया से बातचीत में संजय झा ने एसआईआर को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत बिहार से हुई थी, लेकिन यहां मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की कोई शिकायत सामने नहीं आई। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की स्थिति भी उत्पन्न नहीं हुई।

संजय झा ने कहा कि इसके बावजूद राहुल गांधी बिना ठोस तथ्यों के एसआईआर को लेकर भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है।

स्वागत कार्यक्रम में कन्हैया शाह, पप्पू चौधरी, अनिल मिश्रा, नजरे आलम, माधव झा, नबाब अख्तर, नरेश मिश्रा, छेदी राय, मनोज शाह, रमाशंकर सिंह, परितोष यादव, कमरे आलम, नागेंद्र पासवान, घनश्याम राय, राजेश राय सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra