home page

संयुक्त राष्ट्र में दिव्यांगजनों के अधिकारों की आवाज उठाने पर संजय झा को बधाई

 | 
संयुक्त राष्ट्र में दिव्यांगजनों के अधिकारों की आवाज उठाने पर संजय झा को बधाई


दरभंगा, 26 अक्टूबर (हि.स.)। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा द्वारा संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक मंच पर दिव्यांगजनों के अधिकार, समावेशन और सशक्तीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने पर जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिव्यांगजनों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समान अधिकार, सम्मानजनक जीवन और अवसरों की समानता दिलाने के साथ समाज की मुख्यधारा में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस दिशा में संजय झा की पहल सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra