home page

एसएसबी 56वीं वाहिनी का सैनिक सम्मेलन में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा

 | 
एसएसबी 56वीं वाहिनी का सैनिक सम्मेलन में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा


एसएसबी 56वीं वाहिनी का सैनिक सम्मेलन में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा


अररिया 02 अगस्त(हि.स.)। भारत नेपाल सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी 56वीं वाहिनी की बथनाहा स्थित मुख्यालय में रविवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

द्वितीय कमान अधिकारी सह कमांडिंग ऑफिसर नितीन कुमार गुप्ता ने सैनिकों से सीधा संवाद किया और सरहद की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही चौकसी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास की समीक्षा की।

इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर ने कार्मिकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समय पालन तथा उच्च स्तर की व्यावसायिक दक्षता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

सम्मेलन में कार्मिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके यथासंभव शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना करते हुए सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर एसएसबी के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर