home page

सारण सहयोग शिविर की सभी दस जनशिकायतों का हुआ निपटारा

 | 
सारण सहयोग शिविर की सभी दस जनशिकायतों का हुआ निपटारा


सारण सहयोग शिविर की सभी दस जनशिकायतों का हुआ निपटारा


सारण सहयोग शिविर की सभी दस जनशिकायतों का हुआ निपटारा


सारण, 11 अगस्त (हि.स.)। जनशिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर सारण जिला प्रशासन लगातार एक्शन में है। मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में जिले के सभी 10 मामलों का सफल निष्पादन किया गया। इनमें गरखा के 5, परसा के 2 और बनियापुर, दरियापुर व एकमा के 1-1 मामले थे। गरखा में शौचालय निर्माण का भुगतान, अतिक्रमण पर कार्रवाई और बंदोबस्ती पर्चे निर्गत हुए। परसा में बिजली बिल सुधार व परिवादी को राशन कार्ड जारी हुआ।

बनियापुर में राशन कार्ड निर्गत कर लाभुक को जुलाई 2026 का अनाज भी उपलब्ध करा दिया गया। दरियापुर में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई और एकमा में लंबित वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान सुनिश्चित हुआ। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जनशिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निपटारे के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र लोगों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार