home page

नशा मुक्त कोशी अभियान के दौरान एक सप्ताह में 1103.56 लीटर शराब, 154.87 ग्राम स्मैक बरामद एवं 85 व्यक्ति गिरफ्तार

 | 
नशा मुक्त कोशी अभियान के दौरान एक सप्ताह में 1103.56 लीटर शराब, 154.87 ग्राम स्मैक बरामद एवं 85 व्यक्ति गिरफ्तार


सहरसा, 28 नवंबर (हि.स.)।

कोसी परिक्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में संचालित नशा मुक्त कोशी' अभियान को व्यापक सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा डा. कुमार आशीष ने कहा है कि अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नंबर -9060384865 कारगर साबित हो रही है और आम जनता बढ़-चढ़कर सूचना दे रहे हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है।

इस हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है। 21 से 27 नवंबर 2026 में कुल 1103.56 लीटर अवैध शराब, गाँजा 39.33 किलोग्राम, स्मैक 154.87 ग्राम, कोडिन सिरप-2.6 लीटर, नशीला इंजेक्शन-188 एम०एल०, मोटरसाइकिल-15, चार पहिया वाहन-03, मोबाइल-03, पैन कार्ड-01, डिजिटल तराजू-01, उपकरण-01 एवं नकद 13,500 / रूपया बरामद किया गया है।

अवैध शराब के मामले में 65 एवं सूखा नशा के मामले में 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा इनलोगों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि अभियान के फरवरी-2026 से शुरू होकर अबतक कुल 89497. 982 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सिरप 5790.39 लीटर, गाँजा-8436.706 किलोग्राम, स्मैक-9614. 972 ग्राम, नशीला इंजेक्शन-13412 एम०एल०, नशीला टैबलेट-325 अदद, सिरिंज-01 पैकेट, विदेश निर्मित पिस्टल-02, पिस्टल-02, देशी कट्टा-09, देशी मस्केट-01, मैगजीन 03, कारतूस-47, मोबाइल-117, चार चक्का-50, नाव-02, भारतीय मुद्रा-6718462/- रूपया, नेपाली मुद्रा-27570/- रूपया, ट्रक-02, हाईवा-01, पासबुक-03, पैन कार्ड-01, एटीएम कार्ड-01, लोहा का भट्ठी-01, इलेक्ट्रीक तराजू-07 बरामद किया गया है। इस मामले में कुल 2964 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उन्होने आमजनों से अपील है कि नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं0-9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें। उक्त जानकारी व सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, अवैध करोबार करने का स्थान यदि संभव हो तो फोटो, वीडियो भी दे सकते हैं। आपका मोबाइल नं० एवं पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।

कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति हेतु प्रतिबद्ध है। कृपया सूचना दें, सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी