home page

छठ पर्व को लेकर मत्स्यगंधा झील सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई

 | 
छठ पर्व को लेकर मत्स्यगंधा झील सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई


छठ पर्व को लेकर मत्स्यगंधा झील सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों की साफ-सफाई


सहरसा, 13 नवंबर (हि.स.)।

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम क्षेत्र के अंदर चल रही विभिन्न घाटों की साफ-सफाई एवं अन्य व्यस्थाओं का शुक्रवार को डीएम सहरसा दीपेश कुमार व एसपी विक्रम सिहाग संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण की शुरूआत मत्स्यगंधा झील से की गयी। इस दौरान नगर निगम सहरसा की महापौर बैनप्रिया भी मुख्य रूप से कई घाटों के जायजा लेने के साथ मत्स्यगंधा झील का भी निरीक्षण की। डीएम दीपेश कुमार ने सभी घाटों की साफ-सफाई व सुरक्षा वयवस्था पर विशेष ख्याल रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक डा. आलोक रंजन, कॉंग्रेस नेता हीरा प्रभाकर, उप विकास आयुक्त सह नगर आयुक्त गौरव कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी, अपर समहर्ता कुमार निशांत सहित जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे। नगर निगम की महापौर बैनप्रिया ने कहा कि मत्स्यगंधा झील सहित नगर निगम क्षेत्र के कुल 103 घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं छठ व्रतियों की प्रदान किये जानेवाले आवश्यक सुविधा मुहैया कराने को लेकर नगर निगम की टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प, हर घाट स्वच्छ हो, हर व्यवस्था दुरुस्त हो एवं हर छठ व्रतियों के आस्था का सम्मान हो पर पूरी नजर है। साथ ही लोक आस्था के इस महापर्व को भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिये हम संकल्पित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी