home page

आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल 17 अक्टूबर को आएंगे दरभंगा

 | 
आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल 17 अक्टूबर को आएंगे दरभंगा


दरभंगा, 15 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल 17 अक्टूबर को दरभंगा आएंगे। उनके आगमन के अवसर पर संघ के सामाजिक सद्भाव कार्य विभाग की ओर से आध्यात्मिक क्षेत्र में सक्रिय प्रबुद्धजनों एवं विशिष्ट व्यक्तियों के साथ संवाद सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 2 बजे से सर्वोदय हाई स्कूल के निकट मुगलपुरा स्थित द ऑड कंपनी होटल एंड रेस्टोरेंट में आयोजित होगा। गोष्ठी में सामाजिक सद्भाव, आपसी समरसता तथा समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करना तथा उनके अनुभवों और विचारों के माध्यम से सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की दिशा में पहल करना है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों के विचारों को साझा करने और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने पर भी जोर रहेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक सद्भाव कार्य विभाग के दिलीप झा ने आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत सभी प्रबुद्धजनों एवं आमंत्रित महानुभावों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने संवाद सह विचार गोष्ठी में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra