home page

वैशाली एक्सप्रेस में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 25.56 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

 | 
वैशाली एक्सप्रेस में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 25.56 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार


सीवान, 11 जून (हि.स.)। रेल सुरक्षा बल की ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं सीपीडीएस टीम ने संयुक्त गुरुवार को कार्रवाई करते हुए वैशाली एक्सप्रेस से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25.56 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत 30,200 रुपये बताई गई है.गिरफ्तार तस्करों की पहचान आलोक कुमार (31 वर्ष) एवं मिठू कुमार (28 वर्ष), दोनों निवासी रामदास मंझौली, थाना कोचहा, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सीवान सुबाष चंद्र यादव के पर्यवेक्षण में गुरुवार को ट्रेन संख्या 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस में अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी।

इसी दौरान कोच संख्या बी-1 में दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उनके पीठ पर लदे बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 59 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की, 40 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड प्रीमियम व्हिस्की, 20 बोतल स्मिरनॉफ मिंटी जामुन व्हिस्की, 15 बोतल सिग्नेचर प्रीमियम व्हिस्की तथा 8 बोतल रॉकफोर्ड प्रीमियम व्हिस्की शामिल हैं। सभी बोतलें 180 एमएल की थीं।

इस संबंध में उत्पाद विभाग, सीवान द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 469/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया। कार्रवाई मेंसउनि अरविंद कुमार, ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सीपीडीएस टीम हेड कांस्टेबल हरि नारायण त्रिपाठी, कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद,कांस्टेबल विजय कुमार यादव, एवं कांस्टेबल बलवीर सिंह यादव शामिल थे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma