home page

बैठक में डीएम ने तैयार किया जिले के भविष्य का रोडमैप

 | 
बैठक में डीएम ने तैयार किया जिले के भविष्य का रोडमैप


भागलपुर, 12 मई (हि.स.)। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आम लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

डीएम ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्लानिंग एरिया का विस्तार कर नए इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। बैठक में बढ़ती आबादी और ट्रैफिक को देखते हुए नए बायपास, चौड़ी सड़कें और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया।

पौधारोपण अभियान, जल निकायों के संरक्षण और वेस्ट मैनेजमेंट की आधुनिक तकनीकों को अपनाने की बात कही गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मुखिया, प्रमुख और नगर आयुक्त ने भी हिस्सा लिया और अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए बल्कि समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए। प्रशासन का लक्ष्य भागलपुर को स्वच्छ, हरित और विकसित जिले के रूप में स्थापित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर