रानीगंज पुलिस ने दिनदहाड़े मवेशी व्यापारी से हुए लूटकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
अररिया 12 जुलाई(हि.स.)। जिले की रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा चौक पर बाइक और ऑल्टो कार पर सवार बदमाशों के द्वारा एक पिकअप चालक सह मवेशी कारोबारी से 6 जुलाई को 77 हजार रूपये लूटकांड मामले का खुलासा कर लिया है।
मामले में पुलिस ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार संख्या बीआर 38 एजे/2747 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ लूटा गया 59 सौ रूपये और घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल बरामद किया है।
जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि रानीगंज थाना कांड संख्या 230/26 दिनांक 07.07.26 धारा 310(2) बीएनएस में बड़हरा गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी 23 वर्षीय राहुल कुमार पिता सुनील सिंह,पहुंसरा पंचायत के ननकी वार्ड संख्या 4 निवासी 24 वर्षीय शशि कुमार पिता अशोक सिंह और 28 वर्षीय मधुसूदन कुमार पिता अमरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इन तीनों की गिरफ्तारी तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मोबाइल डंपिंग सहित मानवीय सूचना संकलन के आधार पर किया गया।
छापेमारी दल में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,एसआई अजय कुमार पासवान, प्रिया कुमारी, एएसआई चंदन कुमार,मोहन शर्मा,रवि प्रकाश द्विवेदी और थाना के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

