home page

बिजली-पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम

 | 
बिजली-पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम


भागलपुर, 27 मई (हि.स.)। जिले के कई मोहल्लों में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

इसी को लेकर तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की और जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर निगम के कर्मी और तातारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने लोगों को समझाया और कहा कि दो से तीन घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद स्थानीय लोग शांत हुए और जाम हटा लिया।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से भागलपुर में तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली व्यवस्था प्रभावित है। हालांकि कुछ मोहल्लों में बिजली बहाल कर दी गई है। लेकिन कई जगहों पर अब भी लोग परेशानी झेल रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर