home page

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत और एक घायल

 | 
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत और एक घायल


मधेपुरा, 03 मार्च (हि.स.)। गम्हरिया थाना क्षेत्र के गम्हरिया एचपी गैस एजेंसी के निकट मंगलवार के 12:30 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया ।जहां की इलाज के दौरान टेरीह निवासी (27)अभिषेक कुमार का पिता ओमप्रकाश यादव मौत हो गया ।और चित्ती निवासी कप्तान कुमार पिता रविंद्र यादव का गंभीर स्थिति बना हुआ है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने कहना है कि बाइक सवार सुपौल के तरफ से आ रहा था। और इधर से और नियंत्रित ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से ही जा रहा था। जिसके कारण बाइक सवार को सर में ठोकर लग गया बाइक सवार वहीं पर गिर गया।और ट्रैक्टर चालक ने मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।

मृतक के छोटे भाई आशीष कुमार ने बताया कि मेरे दादा का आठ रोज पहले मौत हो गया था उसी का कार्ड वितरण करने मेरे भाई मेरे फुआ का लड़का कप्तान कुमार के साथ कार्ड वितरण करने गया था। और मेरे भाई को ट्रैक्टर के द्वारा जानबूझकर ट्रैक्टर चालक के द्वारा कुचला गया है।

मालूम हो की घटना के बाद गांव में मातम छा गया ।मृतक अभिषेक कुमार की मां सीता देवी अपने पुत्र के शव पर सर पटक पटक कर रो रही थी। बार-बार बेहोश हो रही थी ।बताया जा रहा है कि मृतक बाहर में मजदूरी का काम किया करता था। उसी मजदूरी के पैसे से घर भरण पोषण चल रहा था। मृतक अपने दादा के कामकाज में घर आया था । वह बहुत ही सीधे-साधे इंसान थे ।लगातार परिवार में दो घटनाओं को लेकर लोगों में काफी मायूसी देखी जा रही है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है ।एक घायल है जिसका इलाज चल रहा है। बहुत जल्द ट्रैक्टर सहित ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया जाएगा । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Prashant Kumar