सारण समाहरणालय गेट पर राजस्व कर्मचारियो ने किया नारेबाजी
सारण, 28 मार्च (हि.स.)। बिहार राज्य राजस्व कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर के राजस्व कर्मियों ने सारण समाहरणालय के मुख्य द्वार पर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंदोलन के कारण अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज, जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र सहित भूमि संबंधी कार्यों करने में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजस्व कर्मी प्रेम प्रकाश पांडे ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आठ महीने पहले सरकार के साथ हमारा लिखित समझौता हुआ था, लेकिन आज तक एक भी बिंदु लागू नहीं किया गया। सरकार सिर्फ सामने बूटी पूर्वक विचार करने का आश्वासन देती है जबकि हमारे फाइलें सचिवालय में धूल पक रही है। यदि हम काम में 10 दिन की देरी करें तो हम पर कार्रवाई होती है लेकिन सरकार महीनों तक तक हमारी जायज मांगू को अनसुना कर रही है।
आंदोलनकारियों ने बताया कि वे मात्र 1900 के ग्रेड-पे पर काम कर रहे हैं, जबकि काम का बोझ अत्यधिक है। राजस्व कर्मी प्रेम प्रकाश पांडे ने बताया कि राजस्व विभाग की रीढ़ कहे जाने वाले इन कर्मचारियों को न तो कार्यालय में बैठने की जगह मिलती है और न ही बुनियादी सुविधाएं। सारा काम ऑनलाइन होने के बावजूद लैपटॉप रिचार्ज और मोडेम का खर्च कर्मचारियों को अपनी जेब से देना पड़ता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

