home page

बक्सर में एफवोबी पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाले चालक को रेलवे थाना ने पकड़ा

 | 
बक्सर में एफवोबी पर ट्रैक्टर चढ़ाने वाले चालक को रेलवे थाना ने पकड़ा


बक्सर, 03 अगस्त (हि.स.)। बक्सर रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने सख्त कार्रवाई की है।

इस संबंध में RPF पोस्ट बक्सर कांड संख्या 28/26, दिनांक 03 अगस्त 2026 के तहत रेलवे अधिनियम की धारा 159 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

नामजद चालक की पहचान रामजी यादव (39 वर्ष), पिता मोहन यादव, निवासी बेरी, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर के रूप में हुई है।

बताया गया कि चालक द्वारा फुट ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर ले जाकर रेलवे सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए RPF ने तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी ।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि रेलवे परिसर में इस प्रकार की लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे मामलों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra