भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने सिविल सर्जन को प्रदान किया आक्सीमीटर
सुपौल, 08 जून (हि.स.)। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा द्वारा सोमवार को रेडक्रॉस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन सह उपाध्यक्ष रेड क्रॉस डॉ बाबु साहब झा को रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह ने 200 नग डिजिटल आक्सीमीटर समर्पित किया।
सिविल सर्जन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मानवीय पीड़ा को कम करने में रेड क्रॉस सोसायटी की अहम भूमिका है। रोगियों के जांच में ऐसे उपकरण का उपयोग महत्वपूर्ण है मेरी कोशिश है कि सभी स्वास्थ्य केन्द्र को शीघ्र उपलब्ध कराकर जांच को सुगम बनाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रेड क्रॉस सोसायटी सुपौल शाखा द्वारा महत्वपूर्ण उपकरण सदर अस्पताल को प्रदान किया गया । जिसका लाभ मरीजों को मिलेगा।
सिविल सर्जन ने रेडक्रॉस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ितों की सेवा में रेडक्रॉस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह के साथ साथ प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को शुभकामना दी।
इस अवसर पर रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, सचिव राम कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, पूर्व सचिव अमरेन्द्र कुमार अमर, मो खुर्शीद आलम, गोविन्द पासवान, दयानंद ठाकुर, नीलम कुमारी, चंद्र शेखर चौधरी,रामजी प्रसाद साह, अमर नाथ साह, एवं मोहित झा मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

