home page

रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में मनायी गयी रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

 | 
रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में मनायी गयी रविंद्र नाथ टैगोर जयंती


बेतिया, 09 मई (हि.स.)। शनिवार को बेतिया शहर के रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर बेलबाग में कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती बांग्ला तिथि के अनुसार मनाई गई। इस अवसर पर बच्चे और बच्चियों ने रविंद्र नाथ टैगोर पर कुछ गीत प्रस्तुत किये, जो काफी मनमोहक था।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो दो ग्रुपों में हुई। ग्रुप ए से चित्रांकन में प्रथम स्थान स्वीटी कुमारी वर्ग सप्तम स, और शिल्पी कुमारी वर्ग षस्टम स को मिला। द्वितीय स्थान संजना कुमारी वर्ग सप्तम स और नैना कुमारी षस्टम स को मिला। वहीं तीसरे स्थान पर रोहित पटेल सप्तम ब और अंकुश कुमार को षस्टम अ को मिला। ग्रुप बी से चित्रांकन प्रतियोगिता में अर्पिता राज वर्ग नवम स को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर अद्विका इहा वर्ग दशम स एवं अर्चना गुप्ता को तृतीय स्थान वर्ग दशम स को मिला।

वहीं दूसरी ओर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंदन कुमार वर्ग अष्टम अ और द्वितीय स्थान आदित्य कुमार वर्ग दसम ब एवं तृतीय स्थान जोश कुमार नवम अ को मिला। इस अवसर पर सभी बच्चों को पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ मदन बनिक ने कहा की रवींद्रनाथ टैगोर ने दो राष्ट्रों के राष्ट्रगान को लिखा है इसके अलावा वह महान दार्शनिक एवं लेखक थे जिनको भुलाया नहीं जा सकता है। इसके अलावा प्रधानाचार्य राधाकांत देवनाथ एवं इंद्रजीत चक्रवर्ती ने भी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सबको बधाइयां दी।

मौके पर उपस्थित विद्यालय की शिक्षिका अंजू भट्टाचार्य ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की रविंद्र नाथ टैगोर हमारे देश की शान है जिस पर हमें गर्व है। इसके अलावा वहां उपस्थित पुष्पा कुमारी, अच्छेलाल ठाकुर, विकेश कुमार सिंह आदि तमाम शिक्षकों ने भी अपनी-अपनी बातों को रखा। अंत में रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक