खेत में मिला दुर्लभ प्रजाति का कछुआ,ग्रामीणों ने सुरक्षित जलस्रोत के किनारे छोड़ा
अररिया 19 जुलाई(हि.स.)। बिहार में अररिया जिले के के फुलवाड़ी गांव में रविवार को खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को एक बड़ा सा दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिला।
खेत की जुताई के दौरान मिट्टी में दबा हुआ कछुआ अचानक दिखाई देने पर वहां मौजूद लोगों में कौतूहलता फैल गया।फलस्वरूप बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।कछुआ छह सात इंच लंबा था और उनके शरीर पर सुनहले रंग का स्पॉट था।ग्रामीणों के अनुसार,इस तरह की प्रजाति का यह कछुआ पहली बार देखने को मिला। बुजुर्गों का मानना है कि खेत में कछुआ दिखना शुभ संकेत माना जाता है और इससे अच्छी फसल होने की उम्मीद बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने कछुए को नुकसान नहीं पहुंचाया और उसे पास के जलस्रोत के किनारे सुरक्षित छोड़ दिया।
उल्लेखनीय हो कि बरसात के मौसम में कछुए अक्सर खेतों और निचले इलाकों में आ जाते हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने आमजनों से अपील है कि ऐसे वन्य जीवों को नुकसान न पहुंचाएं।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

