पटना में रामनवमी शोभायात्रा का मुख्यमंत्री ने किया दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ
| Mar 27, 2026, 19:03 IST
पटना, 27 मार्च (हि.स.)।
डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित रामनवमी शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर शुक्रवार शाम किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा तथा मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह शोभायात्रा अब पटना की एक विशिष्ट पहचान के रूप में विकसित हो चुकी है। भव्य झांकियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और व्यापक जनसहभागिता के माध्यम से यह आयोजन रामराज्य के आदर्शों, सद्भाव, न्याय और मर्यादा को समाज के बीच सशक्त रूप से स्थापित करने का संदेश देता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

