रामनवमी रथयात्रा महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर बैठक
अररिया 20 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज में 26 मार्च को निकलने वाली श्री रामनवमी रथयात्रा जुलूस में महिलाओं की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी को लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति के उपाध्यक्ष मनोज सोनी की अध्यक्षता में राजेंद्र चौक स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में महिला मंडली की बैठक हुई।बैठक में उपस्थित भाजपा नेत्री लक्ष्मी रंजन, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह,नीलिमा साह एवं संतोषी भगत ने आदि ने भाग लिया और ऐतिहासिक रामनवमी रथ यात्रा को भव्य बनाने के लिए सनातन समाज की महिलाओं के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का दावा किया।मौजूद महिलाओं ने भागीदारी को लेकर हर घर जाकर जनसंपर्क कर महिलाओं को जागरूक करने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मनोज सोनी ने कहा कि आगामी रविवार को महिलाओं की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव पर अहम बातचीत होगी।साथ ही रामनवमी रथ यात्रा का प्रचार प्रसार को लेकर माता बहने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी।
मौके पर उपस्थित रामनवमी रथ यात्रा कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मनोज सोनी, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, भाजपा नेत्री लक्ष्मी रंजन, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह, नीलिमा शाह, संतोषी भगत, सिमरन कुमारी, मंजू देवी,राधा देवी,पुष्पा देवी,सुषमा देवी,रूपा गुप्ता,रचना सिंह,पूनम कुमारी,राधा रानी,जूली देवी,उर्मिला तिवारी, धावी,ममता शाह,राजरानी सुमिरन,राधा देवी, पुष्पा देवी,पूनम देवी,गुड़िया कुमारी मौके पर उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

